जमशेदपुर के मानगो की स्वर्णरेखा नदी के तेज बहाव में बहा वृद्ध, जूते और वॉकर नदी किनारे मिले

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास स्थित छठ घाट पर मंगलवार की सुबह एक दुखद हादसा हो गया।

नहाने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और छठ घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति दिव्यांग था और अकेले ही घाट पर पहुंचा था।

उसने नदी में उतरने से पहले अपने जूते और वॉकर घाट किनारे रख दिए थे। जैसे ही वह नदी में उतरा, तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और पानी में बह गया।

स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर बह चुका था और नजरों से ओझल हो गया।

सूचना पाकर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने नदी किनारे वृद्ध के जूते और वॉकर बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी जानकारी जुटाने में लगी है।

साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि शव की तलाश की जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छठ घाट जैसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगे हैं, न ही कोई सुरक्षा कर्मी या तैराक तैनात हैं।

घाट पर रेलिंग या बैरिकेड्स की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि
हर साल इस घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने आते हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से न सुरक्षा व्यवस्था होती है और न ही कोई निगरानी। अगर समय पर मदद मिलती, तो शायद उस वृद्ध की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वृद्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने एक बार फिर नदी किनारे मौजूद स्नान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

साकची फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी के लिए चलाई थी गोली

जमशेदपुर के साकची फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत