दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में 454 प्रतिभागी हुए शामिल

जमशेदपुर : शहर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खेल परिसर में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 व 19 सितम्बर को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्रों, ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ तथा जे.एस.एस.पी.एस. अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों का चयन करना था। इसके अंतर्गत जिला स्तर से राज्य स्तर तक प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

प्रतियोगिता के पहले दिन 18 सितम्बर को फुटबॉल एवं तीरंदाजी खेलों में एवं 19 सितम्बर को बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी एवं कुश्ती की चार विधाओं में लगभग ’’454 प्रतिभागी (284 बालक एवं 170 बालिका)’’ दो आयु वर्गों (10 से14 वर्ष एवं 16 से 22 वर्ष) में प्रतिभागी शामिल हुए । सभी खिलाड़ियों ने पहले बैटरी टेस्ट तथा तत्पश्चात संबंधित खेलों के लिए स्किल टेस्ट पूरा किया।

जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के उपरांत सफल प्रतिभागियों को ’’राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025’’ में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसका आयोजन रांची’’ में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में रिक्तियों के आधार पर नामांकन मिलेगा।

इस दो दिवसीय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों, जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की की अहम भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत