बागबेड़ा वायरलेस मैदान के नामकरण को लेकर विवाद

जमशेदपुर : बागबेड़ा के वॉयरलैस मैदान को अटल बिहारी वाजपेई उद्यान के नाम से नामकरण को लेकर कल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वहां एक बैठक कर उसका नामकरण किया गया थ।. इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसका विरोध करते हुए आज जमशेदपुर के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंप कर स्वर्गीय शिबू सोरेन उद्यान रखने की मांग की। पार्क के नामकरण को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी आमने-सामने है। जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा कहना है कि यह जमीन रेलवे की है और जमशेदपुर के संसद में पिछले दिनों रेलवे बोर्ड में बात रखकर इस मैदान को घेराबंदी और उद्यान का रूप देने की बात को उठाया था। जिसके बाद उस मैदान का नामकरण अटल बिहारी वाजपेई उद्यान रखा गया है.

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंप कर उद्यान का नाम स्वर्गीय शिबू सोरेन उद्यान करने की मांग की है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता का कहना है कि पिछले दिनों हम लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया था कि बागबेड़ा स्थित वॉयरलैस मैदान का नाम स्वर्गीय शिबू सोरेन का निर्णय लिया था। जिसकी कानूनी प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त के पास हम लोग पहुंचे हैं और जिस तरीके से भाजपा की गंदी राजनीति चेहरा उजागर हो रहा है। बीती रात भाजपा के नेताओं के द्वारा रात के अंधेरे में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का बोर्ड लगा दिया है।झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नामकरण को लेकर आपत्ति जताई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत