जमशेदपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

पिपला के भागाबांध जंगल में लाठी और पेड़ की टहनी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

प्रेमी से मिलने जंगल में पहुंची थी महिला, मौके पर पहुंच गया पति

फरार प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एनएच-33 पर स्थित पिपला के भागाबांध गांव के समीप जंगल में शनिवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। रविवार को लोगों ने शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। लोगों से सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी लछु हांसदा की तलाश में छापेमारी जारी है। मृतक का नाम परशुराम टुडू था और उसकी उम्र 34 वर्ष थी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है।

खेत में गए थे पति पत्नी

गालूडीह के हेंदलजुड़ी निवासी लछु हांसदा का सुमन टुडू के साथ प्रेम संबंध था। शनिवार दोपहर परशुराम अपनी पत्नी के साथ धान की खेती के लिए खेत में गया था। इसके बाद सुमन घर लौट आई, लेकिन परशुराम देर रात तक घर नहीं लौटा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह गांव वालों ने भागाबांध जंगल में उसकी लाश देखी तो सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि परशुराम को लाठी और पेड़ की टहनी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। कान के नीचे गंभीर चोट लगी थी, जो उसकी मौत का कारण बनी। सख्ती से पूछताछ की गई तो पत्नी सुमन ने कबूल किया कि उसका लछु के साथ अवैध संबंध है। शनिवार को दोनों भागाबांध जंगल में मिलने पहुंचे थे। इस दौरान परशुराम वहां पहुंच गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर लछु ने परशुराम पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में छोड़कर सुमन घर लौट आई। उसने घरवालों को गुमराह करने के लिए कहा कि परशुराम बाजार गया है।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। परशुराम की मौत से उसकी पत्नी और प्रेमी की करतूत सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। परशुराम का एक बेटा और एक बेटी है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। अब मां पुलिस की हिरासत में है। इस घटना के बाद से गांवा वालों में लछु हांसदा के प्रति आक्रोश है। वह गालूडीह के हेंदलजुड़ी का निवासी है।

हत्या का कारण अभी तक प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पति की हत्या की आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। जिस व्यक्ति पर हत्या का संदेह है उसकी तलाश में छापेमारी की गयी है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। । जांच चल रही है।

– ऋषभ गर्ग, एसपी ग्रामीण, पूर्वी सिंहभूम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू 10 जून को दिल्ली में एनडीए सदस्यों की बैठक में होंगे शामिल

अमरावती, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों की बैठक...

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत