जमशेदपुर :शहर में नशेड़ियों के हैंसले बुलंद हैं। मंगलवार को मानगो छोटा पुल पर एक ब्राउन शुगर एडिक्ट ने बीच सड़क पर एेसी हरकत की जिसके बाद राहगीर दहशत में आ गए। दरअसल एक ब्रॉउन शुगर एडिक्ट युवक ने राह चलते युवक से जबरन पैसे छीनने की कोशिश की। बीच- बचाव करने पहुंचे राहगीरों ने ज़ब इसका विरोध किया तब नशेड़ी युवक पत्थर उठाकर लोगों पर हमला शुरू कर दिया। किसी तरह से राहगीर अपनी जान बचाकर भागे। बहरहाल शहर के कई इलाकों में इन दिनों नशे की गिरफ्त में आए युवा एसी हरकत कर रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


