झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन का निधन, तीन दिवसीय राजकीय शोक

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें 19 जून 2025 को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सुबह ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की। शिबू सोरेन के निधन का खबर मिलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर हो गई। उनके सम्मान में झारखंड सरकार ने तीन दिन चार अगस्त से छह अगस्त का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय चार अगस्त और पांच अगस्त को बंद रहेंगे।

कई वर्षों से चल रहे थे बीमार

मालूम हो कि, शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अस्पताल में शिबे सोरेन का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अस्पताल में उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया।

जिला समाहरणालय में शोकसभा, उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारियों-कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

शोकसभा में उपायुक्त, अपर उपायुक्त समेत जिला के पदाधिकारीगण, सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

उपायुक्त ने कहा कि आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई, 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसा

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अधिकारियों...

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत