पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी।

आईएएनएस से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गांव से लेकर शहर की जनता की सारी उम्मीदें टूट गई हैं। बच्चों के लिए चारों तरफ से रास्ते बंद होते जा रहे हैं। अब लोगों की उम्मीद, सपनें और विश्वास सब कुछ खत्म हो गए। लोगों का आक्रोश बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन जनता के पैसे की ट्रेन है। तोड़-फोड़ से हमको बचना चाहिए। लोगों में इतना आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि वे अपना गुस्सा कहीं भी जाहिर कर दे रहे हैं।

पप्पू यादव ने आगे कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। पूरे देश में केवल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च ही सुरक्षित हैं। लेकिन बच्चे, किसान, महिलाएं और गरीब इस देश में सुरक्षित नहीं हैं। तोड़-फोड़ की घटना नहीं होनी चाहिए। लेकिन तैयारी करने के बाद छात्र अगर समय से परीक्षा देने नहीं पहुंचा पाते, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

कोलकाता के गोदाम में आग लगने के मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि सबूत मिटाने के लिए आग लगनी ही थी। बंगाल में लोकतंत्र खत्म कर दी गई। सभी संस्थाओं को लगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्वस्त कर दिया गया है। दुनिया ने देखा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं हुआ, जबरदस्ती जीता गया है। सबूत मिटाने के लिए आग लगाई गई।

बता दें कि रविवार को पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। रेल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस हिंसा में छात्रों के साथ झड़प के दौरान आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीपी नेता छगन भुजबल बोले, उन्हें भी वही न्याय मिलना चाहिए जो दूसरों को मिला

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि...

अखिलेश यादव पर विनय कटियार का तंज, ‘कभी-कभी समझदारी से बाहर हो जाते हैं’

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपए गायब होने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत