योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के तहत ऑनलाइन योग सेशन में हिस्सा लिया गया। इस पहल में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी शामिल हुए।

इस दौरान आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने कहा कि इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इसी के अनुसार हम योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मंत्री प्रताप जाधव के नेतृत्व में इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से एक है योग 365। इसका मतलब साल के 365 दिन योग करना है। इसके तहत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर मुफ्त योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़े। हमारी कोशिश गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वस्थ विश्व पर हम सब का ध्यान है। इसके लिए हम लोग एकत्रित हुए हैं। आज के कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। इन लोगों ने बहुत बड़े संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

सचिव राजेश कोटेचा ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के लिए इंस्ट्रूमेंटल टीम का विशेष धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इसमें संख्या का ही महत्व नहीं है; हमारी ओर से विश्व भर में संदेश भेजने की कोशिश की जा रही है कि योग हमारे जीवन में कितना उपयोगी है और हम लोगों को 365 दिन योग करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोलकाता में प्रमुख योग कार्यक्रम को लीड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आप प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं तो वर्चुअली रूप से जुड़ें और प्रधानमंत्री के साथ योग करें। उनके साथ योग की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

एसडीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उड़ीसा से दबोचा गया कपाली के इस्लामनगर फायरिंग कांड का आरोपी, निशानदेही पर पिस्टल बरामद, अन्य की तलाश जारी

कपाली: सरायकेला खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर में अफसर नवाज पर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत