दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में यूक्रेन से चल रहे साइबर ठगों का भारत में हैंडलर बनकर काम कर रहे 52 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता को खरार, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार वह विदेशी फ्रॉड नेटवर्क के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का काम कर रहा था।

शिकायतकर्ता अरविंद धामा ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उन्हें ऑनलाइन निवेश स्कीम में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। विश्वास में आकर उन्होंने चार ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 18.39 लाख रुपए ठगों के दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद ठगों ने उनसे संपर्क बंद कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि ठगी गई रकम में से 5 लाख रुपए एक मजदूर के बैंक खाते में डाले गए और उसी दिन निकाल लिए गए।

इंस्पेक्टर राहुल कुमार (एसएचओ साइबर पुलिस स्टेशन) की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, एएसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप और कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा की टीम ने तकनीकी जांच और फाइनेंशियल ट्रेलिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। टीम ने संतोष कुमार गुप्ता को चंडीगढ़ के खरार से गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह विदेश में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में था। उस व्यक्ति ने उसे फ्रॉड से आए पैसे को घुमाने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने के बदले कमीशन देने का ऑफर दिया था। आरोपी ने कई ऐसे म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सिर्फ नेटवर्क का एक हिस्सा है। इस पूरे फ्रॉड रैकेट की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस विदेशी हैंडलर और अन्य भारतीय सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एससीएचवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर - धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर...

गम्हरिया में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीटी दास और ममता बेज ने समर्थकों संग की घर वापसी

=जोबा माझी की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन=केपी सोरेन के आवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह, झामुमो में शामिल हुए दर्जनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत