राजनगर में जच्चा-बच्चा की मौत को लेकर सरायकेला प्रशासन हरकत में, सांसद जोबा माझी व DC ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

सांसद जोबा माझी ने कहा- निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

प्रशासनिक टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया, प्रसव के दौरान लापरवाही की जानकारी ली

क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी,चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड की हेरमा पंचायत अंतर्गत हाथीसेरंग गांव में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। बुधवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये की सहायता राशि तथा 4 लाख रुपये का मुआवजा पहले ही प्रदान किया जा चुका है, जिसकी मौके पर पुष्टि भी की गई।

सांसद जोबा माझी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासनिक टीम ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया और प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत