रांची का नाम रोशन: निरमित सिंह ने आईसीएसई में हासिल किए 96.8%अंक

रांची: रांची के संत जेवियर स्कूल के छात्र निरमित सिंह ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। कांके रोड निवासी निरमित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह शानदार सफलता हासिल की।पारिवारिक चुनौतियों और बार-बार घर बदलने जैसी स्थितियों के बीच भी उन्होंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। उनकी इस उपलब्धि में उनकी माता रिंकी सिंह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने गृहिणी होते हुए भी बिना किसी ट्यूशन के स्वयं मार्गदर्शन कर उन्हें सफलता दिलाई।निरमित के पिता राम सिंह समाजसेवी और व्यवसायी हैं। साथ ही वे रांची के पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के पोते हैं।निरमित की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा शहर गौरवान्वित है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत