जुगसलाई में पानी को लेकर बवाल, सैकड़ों लोगों ने नगर परिषद कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन व नारेबाजी

JAMSHEDPUR: भीषण गर्मी के बीच जुगसलाई इलाके में गहराते जल संकट ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। पानी की समस्या से परेशान सैकड़ों लोग एकजुट होकर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और पार्षद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से इलाके में पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गर्मी के इस दौर में पीने के पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे हालात और भी मुश्किल हो गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इसी उदासीनता से नाराज होकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में महिलाओं और बुजुर्गों की भी बड़ी भागीदारी रही। सभी ने प्रशासन से जल्द जलापूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं, नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत