कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC प्रारंभिक परीक्षा शुरू, जमशेदपुर में 26,560 अभ्यर्थी शामिल

जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को पूरे राज्य में आयोजित की जा रही है। जमशेदपुर में परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 26,560 अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि, कुछ परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से परीक्षा देने से वंचित भी रह गए।

परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं, वहीं अभ्यर्थियों की तीन चरणों में जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जा रही है।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रत्येक 12 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है और सभी अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर समय से पहुंच गए। यह परीक्षा शाम 5 बजे तक चलेगी। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

गिरिडीह, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत