वज्रपात का कहर: चाईबासा में 14 वर्षीय किशोरी झुलसी, हालत स्थिर

चाईबासा। जिले में वज्रपात की एक घटना में पांडरासाली क्षेत्र के बाइहातु गांव की 14 वर्षीय किशोरी सुनीता बोदरा झुलस गई। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है, जब अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश और बिजली कड़कने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस समय सुनीता अपने घर के अंदर मौजूद थी। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली उसके घर की दीवार पर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गई और बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए देर रात ही चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। होश में आने के बाद उसने बताया कि वह घर के अंदर थी, तभी अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान घर की दीवार पर वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गई।

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उसकी स्थिति में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। वहीं, प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

गोपालगंज : दहेज के लिए नवविवाहिता की ‘हत्या’, शादी के दो माह बाद संदिग्ध मौत

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ दिनों बाद...

अभिषेक बनर्जी ने बंगाल सीआईडी ​​के तीसरे नोटिस को किया नजरअंदाज, और समय मांगा

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जारी लगातार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत