टीपीएस डीएवी स्कूल में हंसराज जयंती धूमधाम से मनाई, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

बहरागोड़ा। टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हंसराज जयंती उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद वैदिक परंपरा के अनुसार हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रातःकालीन सभा के दौरान हंसराज जी के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से उनके विचारों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में हंसराज जी के जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित एवं सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा पहली से दसवीं तक के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हंसराज जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने कोलाज मेकिंग, कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने पोर्ट्रेट मेकिंग और कक्षा 9 से 10 के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह, सृजनशीलता और प्रेरणा से सराबोर रहा। अंत में सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

डिमना मेन रोड पर शटर तोड़ ₹80 हजार की चोरी

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मेन रोड पर फल और ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर ₹80 हजार नकद चोरी कर ली गई। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने से विशिष्ट पहचान को मिलेगी मजबूती : नीतीश कुमार

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों, नालंदा का बावन बूटी, गया का पत्थरकट्टी एवं भोजपुर के पीढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत