विधायक सरयू राय ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का किया भूमिपूजन

जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक एवं मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने गोसेवा केंद्र और प्रस्तावित सनातन सदन का भूमिपूजन किया।

सरयू राय ने कहा कि यह पहल सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और उसकी सही परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि ह्यसनातन सदनह्ण को तीन मंजिला भवन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां वेद, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों के साथ-साथ पूजा-पद्धतियों और कर्मकांड से संबंधित विस्तृत साहित्य उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना और प्रशिक्षण का केंद्र होगा। यहां आचार्यों और कर्मकांडियों को मंत्रों के शुद्ध उच्चारण और विधि-विधान से पूजा संपन्न कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में शुद्धता बनी रहे।

विधायक ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम भाग में गोसेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां गायों की सेवा के साथ भारतीय संस्कृति और स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाएगा। गोसेवा केंद्र में गोमाता और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। साथ ही पंच पल्लव-आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर के पौधे लगाए जाएंगे, जिनका धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष महत्व होता है।

कार्यक्रम के दौरान सरयू राय ने कन्या पूजन कर लगभग डेढ़ दर्जन कन्याओं को प्रसाद, चुनरी और उपहार भेंट किए। प्रसाद में चना, हलवा, पूड़ी और खीर शामिल थे। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार और अभय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कांग्रेस ने नामांकन रद्द होने को ‘सीट की चोरी’ बताया, भाजपा और आयोग पर मिलीभगत का आरोप

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में...

साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, शोक की लहर

जमशेदपुर । गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत