बहरागोड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच सेना की बम निरोधक विशेषज्ञ टीम ने बम को डिफ्यूज किया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाई इलाके से बरामद बम को सेना की बम निरोधक विशेषज्ञ टीम ने निष्क्रिय कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद इस ऑपरेशन को संपन्न किया गया। सूचना मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

पूरे ऑपरेशन के दौरान प्रशासन और सुरक्षा बलों ने सतर्कता के साथ काम किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने घटना स्थल के आसपास के इलाके को खाली करा दिया था। आम लोगों की आवाजाही को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। अग्निशमन विभाग के साथ NDRF को भी अलर्ट पर रखा गया था।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन किया, जिससे बम निष्क्रिय करने का ऑपरेशन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

बताया यह भी जा रहा है कि ये बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के थे और काफी भारी-भरकम थे। वजन 227 किलो था। यदि समय रहते इन्हें निष्क्रिय नहीं किया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सेना और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रामनवमी को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी ने शांति और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट रहने को कहा, सीसीटीवी, कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए, शहर के लोगों से की...

रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

जमशेदपुर । रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बारीडीह निराला पथ छठ घाट पर पूजा से पहले भव्य गंगा आरती

जमशेदपुर: बारीडीह स्थित निराला पथ स्थित छठ घाट पर इस वर्ष पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन...

चक्रधरपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, चार घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गामहादेव रोड स्टेशन में सोमवार दोपहर कोयला से लदी मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी होने के कारण लगभग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत