कदमा थाना क्षेत्र के उलीयान स्थित दुर्गा काली बाड़ी के पास वाहन पार्किंग को लेकर मारपीट

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार को दो स्थानों पर विवाद के कारण मारपीट हुई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पहला मामला टीएमएच का है जहां गेट पर मारपीट, नारेबाजी और गेट जाम कर लोगों ने विरोध जताया।

दूसरा मामला कदमा का है। कदमा थाना क्षेत्र के उलीयान स्थित दुर्गा काली बाड़ी के पास मंगलवार दोपहर गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया.

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा. स्थानीय निवासी सुश्रीति सेन, नीलू प्रमाणिक और पिंकी दास ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने अक्सर कुछ युवक गाड़ियां खड़ी कर अड्डा जमाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है.

मंगलवार को भी बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों के साथ पार्किंग को लेकर कहासुनी शुरू हुई. आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई.

वहीं दूसरे पक्ष के राजीव राम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे दुकान से लौटते समय गाड़ी बैक कर रहे थे, तभी विवाद शुरू हुआ. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा.

वैसे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो तेजी से वायरल हो रहा है. उधर घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उद्योगपति परिमल नतवानी को आगे कर झारखंड में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है भाजपा: दीपांकर भट्टाचार्य

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीपीआई (एमएल)...

यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत