रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

जमशेदपुर । रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। साकची स्थित सीसीआर में सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने पीसीआर और टैंगो जवानों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि जुलूस की शुरुआत से लेकर समापन और वापसी तक हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

इस बार सुरक्षा के लिए कुल 1900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 1300 जिला पुलिस के जवान और 600 बाहरी बल शामिल हैं। बाहरी बलों में आरएपी और जैप-6 की टुकड़ियां भी लगाई गई हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर सीएपीएफ की तैनाती भी की जा सकती है। जुलूस के दौरान पुलिस बल पूरी तरह साथ रहेगा और पूरे मार्ग में सुरक्षा घेरा बनाए रखेगा।

तकनीकी स्तर पर भी निगरानी को मजबूत किया गया है। शहर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 340 कर दी गई है, जिससे हर प्रमुख स्थान और जुलूस मार्ग पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा ड्रोन कैमरों के जरिए भी जुलूस की निगरानी की जाएगी, ताकि भीड़ और गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रखी जा सके।

संवेदनशील इलाकों, प्रमुख मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और जवानों को देर रात और सुबह के समय अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

शहर में 38 प्रमुख स्थानों पर अस्थायी चेक पोस्ट और बैरिकेडिंग की गई है, जहां हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं और जुलूस मार्गों पर नो-एंट्री लागू रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है, जिससे लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।

सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि जुलूस की वापसी यात्रा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पूरा आयोजन बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचें और प्रशासन का साथ दें, ताकि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ सरायकेला छऊ, सुशांत महापात्र और कुना सामल का नागरिक अभिनंदन

सुशांत कुमार महापात्र को संगीत नाटक अकादमी सम्मान व प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए कुना सामल का चयन SARAIKELA NEWS : झारखंड...

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत