रामनवमी : उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक इंतजामों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राज्य सरकार द्वारा जारी झंडा की ऊँचाई सहित समेत सभी निर्देशों के पालन करने की अपील की, घाटों पर बैरिकेडिंग, समतलीकरण करने का निर्देश

जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल तैयारियां की गई हैं। शोभा यात्रा के मार्ग और सुरक्षित विसर्जन के लिए प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर के स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन, ग्रीन पार्क/डीवीसी, बागबेड़ा घाट सहित शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया।

उन्होंने विसर्जन घाटों एवं शोभायात्रा मार्ग में प्रशासनिक इंतजामों एवं सुरक्षित विसर्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारो के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं दुर्घटना को रोकने हेतु प्रशासन हर संभव कदम उठाया जाएगा।

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा दृष्टिकोण से घाटों पर बैरिकेडिंग, समतलीकरण करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीमों को विसर्जन के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

घाटों के पहुंच पथ की मरम्मत एवं नागरिक सुविधा हेतु नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा मानकों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस का निर्देश दिया। भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु वाच टावर, माईक सेट की व्यवस्था करने तथा शोभायात्रा मार्ग व घाटों पर ड्रोन व वीडियो कैमरा से निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विसर्जन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियो एवं आयोजकों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने एवं सरकार के द्वारा जारी झंडा की ऊँचाई सहित अन्य सभी निर्देशों के पालन करने की अपील की।

निरीक्षण दौरान उपायुक्त के अलावे सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एडीएम लॉ एंड ऑडर राहुल जी आनंद जी, सहित पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर, जुस्को, आयोजन समिति के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

27 मार्च को सरकारी कार्यालयों में अवकाश

राज्य सरकार की ओर से रामनवमी के मद्​देनजर 27 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रामनवमी को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी ने शांति और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट रहने को कहा, सीसीटीवी, कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए, शहर के लोगों से की...

रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

जमशेदपुर । रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टीएमएच गेट पर सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन बीच मारपीट

आक्रोशित लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नारेबाजी की, गेट जाम कर दिया हेलमेट पहनने को लेकर हुआ विवाद, बात बढ़ती गई, बाद में पुलिस...

बिहार के सीतामढ़ी में कक्षा में सहपाठियों की पिटाई से चौथी की छात्रा की मौत, विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

सीतामढ़ी: जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित सहोरवा मध्य विद्यालय में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चौथी कक्षा की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत