दर्जनों चैती छठव्रतियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दिया अर्घ्य

जमशेदपुर। केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने तालाब में दर्जनों चैती छठव्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की।

छठव्रतियों ने इस तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर मंदिर की शानदार सजावट की गई थी। दोनों दिन छठ के गीत बजते रहे।

छठव्रतियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। यह आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की देखरेख में हुआ।

छठ के पहले अर्घ्य के दिन विधायक सरयू राय मंदिर परिसर में पहुंचे और उन्होंने छठव्रतियों से बातचीत भी की। उन्होंने छठव्रतियों की सेवा कार्य में लगे लोगों की हौसला अफजाई की। श्री राय ने छठव्रतियों के परिजनों से भी बात की।

मंगलवार को छठव्रतियों के साथ आए लोगों के लिए चाय और कॉफी की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की तरफ से की गई थी। बुधवार की सुबह अर्घ्य के उपरांत जितने लोग मौजूद थे, सभी के लिए निःशुल्क चाय, कॉफी और पकौड़ी की व्यवस्था की गई थी।

छठव्रतियों और परिजनों ने इस प्रयास की खूब सराहना की। दोनों दिन साकेत गौतम, असीम पाठक, गोल्डन पांडेय, अशोक कुमार, राकेश उज्जैन, अभय सिंह आदि ने छठव्रतियों की सेवा की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत