पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी सेंगेल अभियान ने तेज की सरना धर्म कोड की मांग

जमशेदपुर: आदिवासी सेंगेल अभियान ने प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए “सरना धर्म” को संवैधानिक मान्यता देने और आगामी जनगणना में अलग धर्म कोड शामिल करने की मांग तेज कर दी है।

अभियान के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के बावजूद आदिवासियों को अब तक अलग धर्म की पहचान नहीं मिल पाई है, जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि देश के करोड़ों आदिवासी प्रकृति पूजक हैं और उनकी धार्मिक परंपराएं अन्य धर्मों से भिन्न हैं, इसलिए “सरना धर्म” को अलग मान्यता मिलनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने गिरिडीह स्थित मरांग बुरु (पारसनाथ पहाड़) सहित अन्य आदिवासी धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कर आदिवासियों को सौंपने की भी मांग की है। अभियान ने केंद्र और राज्य सरकार से इस संबंध में जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

मालूम हो कि आदिवासी सेंगेल अभियान (ASA) ने विशेषकर आगामी जनगणना में ‘सरना धर्म कोड’ को शामिल करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में यह संगठन झारखंड सहित पांच राज्यों में सरना धर्म को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए रेल रोको और प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सालखन मुमू बीते कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एमजीएम समेत झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से हड़ताल पर रहेंगे

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अपने अल्टीमेट पर कायम हैं। एमजीएम समेत झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर आगामी...

किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे जमशेदपुर के सैरात दुकानदार, कहा-निर्णय वापस नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों के सैरात दुकानदारों ने मार्केट का किराया बढ़ाए जाने का जोरदार विरोध किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत