सिदगोड़ा में चोरी की नियत से घर में प्रवेश कर रहे युवक को दबोचा, जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्टा में चोरी की नियत से घर में प्रवेश कर रहे युवक को दबोच लिया। इसी दौरान घर के सारे लोग जुट गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घर के लोगों की कैद से छुड़ाकर उसे ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस पेशेवर चोर ने इलाके में दहशत फैला कर रखा था।

हाल के दिनों में शहर के ज्यादातर क्षेत्र में हर हफ्ते दो-चार घरों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लोग दहशत में रहते हैं। हालांकि चोरी की घटनाओं से सबक लेते हुए लोग भी सतर्क भी हैं लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

शहर के लोगों का कहना है कि शहर में गश्त बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस यदि गश्त बढ़ाएगी तो चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। वैसे पुलिस भी लोगों को सतर्क रहने का मशविरा देती रहती है।

जमशेदपुर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

बकरी चोर गिरोह : परसुडीह में बकरियों की चोरी के मामले भी बढ़े हैं, दो दिन पहले एक कार से दर्जन भर बकरियों समेत एक युवक को पकड़ा गया। लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस उसे ले गई।

बंद घरों को निशाना : वैसे ज्यादातर बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसी घटनाएं मानगो और विजया गार्डेन में हो चुकी हैं। महिला शिक्षिका के लाखों के जेवरात की चोरी हो गई थी।

दिनदहाड़े चोरी: बारीडीह के विजय गार्डेन में दिनदहाड़े एक डुप्लेक्स से महंगे नल और लाइट की चोरी हुई। इससे पहले एक बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी हो गई थी।

सीसीटीवी का उपयोग : ज्यादातर मामलों में अपराधी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी सीसीटीवी कैमरे से सहयोग मिल रहा है लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का दर्द छलका, बोले– आवाज दबाई गई, मैं हारा नहीं

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उच्च सदन में उपनेता पद से हटाए जाने के...

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत