जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक अरशद आलम के रूप में हुई है। अरशद आलम वार्ड पार्ट-1 के बेड नंबर 419 पर भर्ती था। परिजनों के अनुसार, वह नशे का अत्यधिक आदी था और इसी कारण बिगड़ी तबीयत के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तीमारदार के रूप में उसकी मां मौजूद थी। अरशद ने अपनी मां से शौच जाने की बात कही और बेड से उठकर बाहर निकला। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल परिसर में एक जोरदार आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर जब उसकी मां और अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो अरशद को जमीन पर लहूलुहान और गंभीर स्थिति में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला स्पष्ट रूप से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है। यह जांच का विषय है कि एक उपचाराधीन मरीज सुरक्षा घेरे को तोड़कर चौथी मंजिल तक कैसे पहुंचा और वहां से छलांग लगाने में सफल रहा।पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही समय और परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में आजसू का प्रदर्शन, सरकार पर नि शाना

जमशेदपुर के साकची में आजसू ने भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत