जमशेदपुर के बर्मामाइंस में ट्रांसफॉर्मर में आग लगाकर क्वायल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर में आग लगाकर उसकी क्वायल चोरी करने के मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अजित कुमार त्रिपाठी (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामगति तिवारी, निवासी 10-एल1/4 डोरी रोड, साकची, थाना साकची, जिला पूर्वी सिंहभूम, जो वर्तमान में टाटा स्टील (यूआईएसएल) में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

दर्ज शिकायत में बताया गया कि 10 से 12 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने ट्रांसफॉर्मर में आग लगाकर उसके अंदर लगे क्वायल की चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कांड में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की ट्रांसफॉर्मर का क्वायल करीब 70 किलोग्राम बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कैसे होती है ट्रांसफॉर्मर क्वायल चोरी

ट्रांसफार्मर की तांबे (copper) की क्वायल चोरी मुख्य रूप से रात के सन्नाटे में, सुनसान इलाकों में या खराब रोशनी वाली जगहों पर चोरों के गिरोह द्वारा की जाती है। चोर सबसे पहले बिजली की आपूर्ति बंद करते हैं, फिर नट-बोल्ट खोलकर ट्रांसफार्मर के टैंक से तेल निकालते हैं और अंत में कॉइल निकालकर भाग जाते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत