थम नहीं रहे सड़क हादसे, चांडिल अनुमंडल के शहरबेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एनएच-33 पर शहरबेड़ा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार( लोसो मुर्मू) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी शेखर गांगुली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचित किया एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के प्रशासन की सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने ही चाण्ड़िल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना देने की व्यवस्था कर रही है। एनएच-33 पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत