जमशेदपुर में 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा, उन्नत तकनीक पर होगा फोकस
जमशेदपुर : टाटा स्टील आने वाले समय में जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है। यह जानकारी एन. चंद्रशेखरन, अध्यक्ष टाटा संस ने दी।
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में एडवांस टेक्नोलॉजी के विस्तार और आधुनिकीकरण पर यह निवेश किया जाएगा।
श्री चंद्रशेखरन ने बताया कि उनकी मुलाकात हेमंत सोरेन से भी हुई है। मुख्यमंत्री ने झारखंड में और अधिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की है। इस दिशा में कौशल विकास, नॉलेज सेंटर और अन्य औद्योगिक पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल टाटा स्टील ही नहीं, बल्कि पूरा टाटा समूह झारखंड में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका
