दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपी बरी, जानें पूरा घटनाक्रम


नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित एक्साइज पॉलिसी मामले में बड़ा फैसला आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे “सत्य की जीत” बताया है।
यह मामला दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर उठा था। आरोप था कि नीति निर्माण और लाइसेंस वितरण में अनियमितताएं हुईं। मामले की जांच के दौरान कई नेताओं और कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था।
केजरीवाल की प्रतिक्रिया
फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के उद्देश्य से उसके बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला फर्जी था और अदालत के फैसले ने सच को सामने ला दिया है।
किन-किन आरोपियों को मिली राहत
अदालत ने जिन 23 लोगों को बरी किया है, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—
कुलदीप सिंह
नरेंद्र सिंह (A2)
विजय नायर (A3)
अभिषेक बोइनपल्ली (A4)
अरुण रामचंद्र पिल्लई (A5)
मूथा गौतम (A6)
समीर महेंद्रू (A7)
मनीष सिसोदिया
अमनदीप सिंह धल्ल
अर्जुन पांडे
बुच्चीबाबू गोरंतला
राजेश जोशी
दामोदर प्रसाद शर्मा
प्रिंस कुमार
अरविंद कुमार सिंह
चनप्रीत सिंह रयात
कविता कलवकुंतल उर्फ के. कविता
अरविंद केजरीवाल
दुर्गेश पाठक
अमित अरोड़ा
विनोद चौहान
आशीष चंद माथुर
सरथ चंद्र रेड्डी
क्या था पूरा मामला?
दिल्ली सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। विपक्षी दलों ने इस नीति में कथित घोटाले का आरोप लगाया। इसके बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की और कई गिरफ्तारियां हुईं। मामला अदालत तक पहुंचा, जहां लंबी सुनवाई के बाद अब सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी ने इसे न्याय की जीत बताया है, वहीं विपक्ष की ओर से भी बयान सामने आ रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2: फिटनेस के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी

जमशेदपुर: आगामी 3 से 5 अप्रैल तक राजस्थान भवन, जमशेदपुर में स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2 को लेकर आज एक भव्य...

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत