पारिवारिक कलह से परेशान शख्स मानगो पुल से कूदने का कर रहा था प्रयास, राहगीरों ने किया पुलिस के हवाले

जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी उदय सिंह ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने मानगो नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस ने उदय सिंह को अपने साथ थाना ले गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

मीडिया कर्मियों से बातचीत में उदय सिंह ने बताया कि कुछ लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें उनकी लड़की भी है। यह पूछे जाने पर किसने वायरल किया, इसका वे कुछ जवाब नहीं दे पाए।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की मानसिक परेशानी होने पर ऐसा कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों या प्रशासन से संपर्क करें। कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेलवे की लेटलतीफी पर आगे की रणनीति तय करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रविवार, 12 अप्रैल को एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में 7 अप्रैल को रेलवे की लेटलतीफी...

चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया एरोड्रम का AAI ने किया सर्वे, एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावना तलाशी

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना द्वितीय विश्व युद्धकालीन 515 एकड़ एरोड्रम का निरीक्षण, जमीन व इंफ्रास्ट्रक्चर का किया आकलन 515 एकड़ में फैला है बंद पड़ा एरोड्रम। -स्टेशन...

राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत