बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत ,चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से आगामी 14 मार्च को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल न्यायिक विवादों के निष्पादन का मंच नहीं, बल्कि आम जनता को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया।

परिसंपत्ति वितरण व योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा, श्रम, कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, उद्योग, नगर निकाय एवं अन्य विभागों की योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाएंगे।

परिसर में अलग-अलग विभागों द्वारा सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा लाभ प्राप्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। उपायुक्त ने व्यापक जनभागीदारी पर जोर देते हुए प्रखंड एवं नगर निकाय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने तथा ज्यादा से ज्यादा लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; आम बागवानी लाभुक से किया संवाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की...

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए 18,880 करोड़ रुपए

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत