साकची धालभूम क्लब में रात 1:30 बजे पुलिस का डीजे पर छापा, मालिक और आयोजक पर मामला दर्ज, सिस्टम जब्त

जमशेदपुर : साकची स्थित धालभूम क्लब में अक्सर देर रात तक डीजे बजाने की शिकायतें मिल रही थी। आसपास रहने वाले लोग परेशान रहते थे। उनकी रातों की नींद में खलल पैदा हो रही थी। साकची थाना पुलिस की ओर से कार्यक्रम के आयोजकों को डीजे देर रात तक नहीं चलाने का निर्देश दिया गया था लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा था।

आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करन पड़ी। गुरुवार रात 1.30 बजे तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की शिकायत मिलने पर साकची थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि पुलिस ने पहले कार्यक्रम आयोजकों को डीजे बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया. इसके बाद एएसआई प्रवीण लकड़ा के बयान पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

पुलिस ने मानगो के शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी किशोर प्रसाद, सहारा सिटी मानगो के ऑर्गेनाइजर विशाल म्यूजिक उर्फ विशाल कुमार, डीजे मालिक गोलमुरी के टुइलाडूंगरी लाइन नंबर 4 निवासी मुख्तार सिंह को आरोपी बनाया है. कार्रवाई के दौरान एम्प्लीफायर और एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से डीजे संचालन से जुड़े वैध कागजात की मांग की गई, पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। नियमानुसार, शादी, पार्टी या अन्य समारोह में डीजे बजाने की अनुमति रात 10 बजे तक ही सीमित है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

बहरहाल साकची थाना पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं मिलेगी। शिकायत मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साइबर क्लीन अभियान में तीन साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने साइबर क्लीन अभियान के तहत तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सात मोबाइल और नौ सिम कार्ड बरामद हुए।

पूर्णिमा मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं पर किया प्रदर्शन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने जमशेदपुर में सफाई, सड़क निर्माण और नाली मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सरयू राय की पहल, दलमा ज्वालामुखी क्षेत्र और दूधी नाला को भूगर्भीय धरोहर घोषित करे सरकार

- राज्य के गौरव को बढ़ाने के लिए धरोहरों को सुरक्षित एवं संरक्षित करना जरूरी -दोनों संरचनाएँ प्रकृति की अमूल्य भूगर्भीय धरोहर, जिनका संरक्षण आवश्यक -अज्ञानतावश...

नशा मुक्त कोसी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 आरोपी गिरफ्तार

सहरसा, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार के कोसी क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पिछले तीन माह में पुलिस को बड़ी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत