मेयरपति बनने का चुनाव लड़ रहे बन्ना गुप्ता : सरयू राय

जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमला बोलते हुए कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव विकास और नई सोच का होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे मेयरपति बनने का माध्यम बना रहे हैं। राय ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो यह मेयर का नहीं, बल्कि मेयरपति का चुनाव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मानगो को घिसे-पिटे नेतृत्व की नहीं, बल्कि ऊर्जावान और नई पीढ़ी के प्रतिनिधित्व की जरूरत है। जनता को ऐसे उम्मीदवार का चयन करना चाहिए जो नगर निगम को मजबूत करे और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का सही उपयोग करे। राय ने याद दिलाया कि मानगो को नगर निगम बनाने की मुहिम उन्होंने ही शुरू की थी ताकि क्षेत्र को सीधे अनुदान मिल सके।

राय ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता मुस्लिम वोटों के सहारे राजनीति में ऊंचा दिखने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम मतों पर अन्य दावेदार भी सामने हैं, ऐसे में समाज को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

सोनारी बाजार में किराया वृद्धि पर बवाल, दुकानदारों ने रोका भुगतान

जमशेदपुर : सोनारी स्थित कागलनगर बाजार और गुदरी बाजार के दुकानदारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत