बाबा जटाधारी मंदिर, कदमा शास्त्रीनगर से निकलेगी शिव बारात 15 फरवरी को, आकर्षक झांकियां व भक्ति संगीत

शनिवार को अखंड हरिकीर्तन, रविवार को प्रसाद व भोग वितरण, भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

जमशेदपुर। कद‌मा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2-स्थित बाबा जटाधारी मंदिर की स्थापना वर्ष 1979 में पावन रामनवमी के अवसर पर की गई थी। स्थापना काल से ही मंदिर समिति ‌द्वारा प्रत्येक वर्ष अखाड़ा निकाला जाता रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

24 नवंबर 2012 को स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (पुरी के शंकराचार्य) के करकमलों द्वारा बाबा जटाधारी शिव-हनुमान मंदिर का जीर्णोधार एवं स्थापित शिवलिंग का पुनः प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुआ, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ी।

वर्ष 2007 से मंदिर समिति द्वारा रुद्राभिषेक के उपरांत भव्य शिव बारात का आयोजन परंपरागत रूप से किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्र‌द्धालु, महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्र‌द्धालु, ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और रंग-बिरंगी सजावट कार्यक्रम की अव्यता को चार चांद लगाती है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार होता है।

वर्ष 2026 में निर्धारित कार्यक्रम :

14 फरवरी 2026, शनिवार, प्रातः 11:00 बजे अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ।

15 फरवरी 2026, रविवार, दोपहर 3:00 बजे कीर्तन की पूर्णाहुति, समाज के सम्मानित अतिथियों का स्वागत स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

सायं 4:30 बजे से शिव-पार्वती की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति रहेगी। तत्पश्चात श्र‌द्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोग वितरण किया आएगा।

मंदिर समिति ने समस्त श्र‌द्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्ममय वातावरण वातावरण में सहभागिता निभाने की अपील की है।

इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह, महासचिव सुधांशु ओझा, शेषनाथ पाठक, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार दुबे, रौशन कुमार, संदीप पांडेय, शशिभूषण, प्रमोद सिंह, दीपक वशिष्ठ, शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में 2026...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत