वर्षों बाद मुसाबनी प्रखंड फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दालमाबेड़ा टोला के लोगों को मिला जाति प्रमाण-पत्र

जमशेदपुर : बीते 5 फरवरी को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर कर्ण सत्यार्थी के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत दालमाबेड़ा टोला में लगभग 45 परिवार के 250 से अधिक ग्रामीणों द्वारा मांग की गई थी कि जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण बच्चों की शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

यही भी बताया गया था कि यहाँ अनुसूचित जनजाति, तथा सबर जनजाति से सम्बंध रखते हैं। यहां के लोगों का 1932, 1937 का खतियान है, परंतु 1964 में इसको फॉरेस्ट लैंड दिखा दिया गया है, जबकि 1975 से लेकर 1980 तक रेंट रसीद यहां के लोगों द्वारा कटाया गया है, जिसके कारण जातीय एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में लिए काफी मुश्किल आ रही है।

उपायुक्त ने मामले की जांच कर, वंशावली बनाकर ग्राम सभा के माध्यम सहमति लेकर जातीय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश संबंधित अंचल एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया था।

अंचल अधिकारी श्री पवन कुमार ने बताया कि दालमाबेड़ा टोला के ग्रामिणों के पास हाल सर्वे 1964 के अनुसार खतियान में संरक्षित वन दर्ज हैं। परन्तु हाल सर्वे 1932 खतियान में अनाबाद मालिक कैफियत कॉलम में उनके पूर्वजो का नाम तथा जाति ”हो“ दर्ज हैं।

उपायुक्त के निर्देश दिया था कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड सरकार के मार्गदशन के आधार पर जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करें। अंचल अधिकारी मुसाबनी ने जाति प्रमाण-पत्र हेतु दिनांक 11 फरवरी को 4 आवेदन को प्रक्रिया करते हुए दिनांक 12 फरवरी को जाति प्रमाण-पत्र बनाकर वितरण कर दिया गया।

निम्न लोगों का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किया गयाः

चिता बानरा पिता- पोरमा बानरा

सुमी बानरा पिता- कांटे बानरा

सुनील बानरा पिता- मुलिया बानरा

सादो बानरा पिता- मुलिया बानरा

12 फरवरी की सूची

डिबरू बानरा पिता- मांगु बानरा

डिबरू बानरा पिता- तुगीर बानरा

मांगु बानरा पिता- तुगीर बानरा

शशि दोंगो पिता- शन्नी दोंगो

डिबरू बानरा पिता- त्रिवन बानरा

समीर बानरा पिता- लोदरो बानरा

उपायुक्त की पहल पर वर्षो बाद जाति प्रमाण पत्र बनना प्रारंभ होने पर पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा सहित ग्रामीणों ने उपायुक्त का अभार जताया है। कहा कि प्रमाण पत्र बनने से बच्चों की शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में हमलोगो को असानी होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के...

पीएम मोदी का ओडिशा दौरा : मयूरभंज में बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल, राष्ट्रपति मुर्मु की ससुराल का भी करेंगे दौरा

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक बड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत