पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ , दो लाख से अधिक बच्चों को दवा देने का लक्षय

पोटका : झारखंड को 31 दिसंबर 2027 तक फाइलेरिया मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस अभियान में राज्य के 11 जिलों -पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, रामगढ़, रांची, साहिबगंज और लोहरदगा में दो दवाओं डी.ई.सी. और अल्बेंडाजोल तथा 3 जिलों – कोडरमा, पाकुड़ एवं सिमडेगा में तीन दवाओं डी.ई.सी. अल्बेंडाजोल के साथ आइवरमेक्टिन के माध्यम से एमडीए अभियान चलाया जाएगा।

इसी अभियान का शुभारंभ मंगलवार को पोटका प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर किया। इसके बाद विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई।

फाइलेरिया मुक्त पोटका बनाने की अपील

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि फाइलेरिया यानी हाथी पांव एक अत्यंत गंभीर है, जिसे जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार यह अभियान चला रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग इस दवा का सेवन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही फाइलेरिया मुक्त पोटका का सपना साकार किया जा सकता है।

दो लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा डोर-टू-डोर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। पोटका स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 2 लाख 6 हजार 733 ग्रामीणों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती महिला एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी लोग इस दवा का सेवन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन रहा उपस्थित

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सुनील तिर्की, अनामिका कुमारी, पलाश मंडल, तुसार मंडल, देबाशीष भगत, मनोज शर्मा (पिरामल), केआर अंजली सहित विद्यालय की वार्डन रूमा हलधर, शिक्षिका ज्योति सागर, मीणा धनवार, सुमिता कुमारी, काजल मुनि सरदार, कमला मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

भारतीय रेलवे ने ईस्टर्न रेलवे पर 405 करोड़ रुपए की ‘सिग्नलिंग अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट’ को मंजूरी दी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। ईस्टर्न रेलवे (ईआर) को उच्च घनत्व नेटवर्क (एचडीएन) और अत्यधिक उपयोग किए जाने वाले नेटवर्क (एचयूएन) मार्गों पर 32 स्टेशनों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के खगड़िया में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई अन्य लोग झुलसे

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को मौत हो...

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत