जमशेदपुर के राजीव तलवार जेसुइट एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

पंजाबी समाज, दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची व कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं तलवार

ACHIEVEMENT : लोयोला पूर्व छात्र संघ के लिए अत्यंत गर्व का क्षण

जमशेदपुर। शहर के लिए रविवार का दिन न केवल उपलब्धि का क्षण था, बल्कि जमशेदपुर स्थित लोयोला पूर्व छात्र संघ के लिए अत्यंत गर्व और भावनाओं का क्षण था।

गोवा में संपन्न हुए राष्ट्रीय जेएएआई के सम्मेलन में राजीव तलवार को जेसुइट एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेएएआई) के राष्ट्रीय सचिव के रूप में 2026-2029 की अवधि के लिए नामित किया गया ।

यह केवल एक व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन मूल्यों, प्रतिबद्धता और भावना की मान्यता है जिनके लिए लोयोला परिवार प्रतिबद्ध है।

जेएएआई नेटवर्क भारत में 250 से अधिक जेसुइट स्कूलों, 58 विश्वविद्यालय कॉलेजों, 28 तकनीकी संस्थानों और 16 बिजनेस कॉलेजों के एक राष्ट्रीय परिवार को जोड़ता है।

लोयोला एलुमनी एसोसिएशन, जमशेदपुर राजीव के नेतृत्व और प्रिंसिपल और एलएए के अध्यक्ष फादर विनोद फर्नांडीस के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के माध्यम से इस राष्ट्रीय मिशन से जुड़ा हुआ है।

खुशी और गर्व की बात यह भी है कि गोवा में आयोजित 11वें JAAI सम्मेलन में टीम LAA को सपोर्टिंग स्पिरिट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया, जो इसकी एकता, सेवा भाव और लोयोला भाईचारे का सच्चा प्रतिबिंब है।

शहर के लिए राजीव तलवार परिचय के मोहताज नहीं है। वे पंजाबी समाज एवं दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची तथा कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत