टाटा स्टील के बर्मामाइंस गेट पर ट्रेड यूनियनों की बैठक में 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प
जमशेदपुर। संयुक्त ट्रेड यूनियनों की बैठक पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को टाटा स्टील के बर्मामांइस गेट पर संपन्न हुई। इसमें आगाती 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। इसे बैठक में ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि, काफी तादाद में मजदूर शामिल हुए।
बैठक को विभिन्न यूनियनों के वरिष्ठ नेता के अलावा विश्वजीत देव, अम्बुज कुमार ठाकुर, निगमानंद पाल, धनंजय शुक्ला और संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने संबोधित किया। कहा कि सबसे बड़ी समस्या है वेतन में असमानता, श्रम कानूनों में बदलाव, अस्थायी रोजगार की बढ़ती प्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने की जरूरत है।
कहा कि 12 फरवरी की आम हड़ताल मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक जीवन की लड़ाई का अहम पड़ाव है। बैठक में हड़ताल से पूर्व औद्योगिक क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने और मजदूरों के बीच जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अंत में सभी ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
