कोरियन अंदाज में सोशन मीडिया अकाउंट चलाती थी तीनों बहनें, फॉलोअर्स की भी अच्छी खासी थी तादाद

तीनों बहने जाना चाहती थी कोरिया, एक ही लाइफ स्टाइल,पसंद, नापसंद और नहाना व खाना भी साथ-साथ

गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में नौ तल्ला मंजिल से कूदकर जान गंवाने वाली बहनों के मामले में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक तीनों बहने कोरियान पॉप संस्कृति से प्रभावित थी। उनके सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोअर्स की भी अच्छी खासी तादाद थी।

मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाकी (12) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार सुबह हुई, जब तीनों बहनें अपने अपार्टमेंट की नौवीं मंज़िल से नीचे गिर गईं।


पिता द्वरा मोबाइल छीनने से परेशान थी बहनें

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पिता चेतन कुमार ने कथित तौर पर बेटियों के मोबाइल फोन ले लिए थे। इसके बाद तीनों बहनें मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गईं, क्योंकि वे न तो कोरियन ड्रामा देख पा रही थीं और न ही सोशल मीडिया तक पहुंच बना पा रही थीं।

पेशे से व्यापारी हैं पिता, दो करोड़ रुपये कर्ज में डूबे

चेतन कुमार पेशे से व्यापारी हैं और करीब 2 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे हुए हैं। घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने बेटियों के मोबाइल फोन बेचकर बिजली का बिल चुकाया था। पुलिस का कहना है कि बहस के दौरान पिता ने कथित तौर पर बेटियों की शादी कराने की बात कह दी थी।

डिजिटल दुनिया में डूबा जीवन

तीनों बहनें एक सोशल मीडिया अकाउंट चलाती थीं, जहां वे कोरियन स्टाइल नामों से अपनी पहचान बनाती थीं। वे नियमित रूप से कोरियन फैशन, ड्रामा और म्यूजिक से जुड़े वीडियो व पोस्ट साझा करती थीं।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि तीनों बहनें एक-दूसरे के बेहद करीब थीं। वे पढ़ाई, खाना, नहाना और समय बिताना, सब कुछ साथ करती थीं। उनका बढ़ता स्क्रीन टाइम परिवार के लिए चिंता का विषय बन चुका था। पिता ने यह भी बताया कि बेटियां अक्सर कहा करती थीं कि वे कोरिया जाना चाहती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

गुड फ्राइडे पर जमशेदपुर श्रद्धा में डूबा, गिरजाघरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर : Good Friday के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत