जमशेदपुर में बढ़ी चापड़बाजी की घटनाएं, काशीडीह में पड़ोसी ने युवक को मारकर किया घायल

एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज, मामला पैसे और मोबाइल चार्जर की चोरी का, पुलिस घटना की जांच में जुटी

जमशेदपुर : शहर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर- 1 निवासी प्रेम पासवान (21) को उसके पड़ोसी राहुल पासवान व अन्य ने मिलकर गुरुवार तड़के चापड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल प्रेम पासवान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल प्रेम के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम उसकी बहन यानी प्रेम की मां का राहुल ने चार्जर और 6 से 7000 नकद चोरी कर ली थी।

प्रेम ने इसको लेकर राहुल को गाली गलौज की थी। उसी प्रतिशोध में आज सुबह राहुल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चपड़ से जानलेवा हमला कर दिया.

बताते चलें कि जमशेदपुर शहर में इन दिनों चपड़बाजी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. आए दिन चपड़ से हमले के मामले सामने आ रहे हैं. फिलहाल प्रेम की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. उधर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने बुधवार...

सरायकेला में गृह रक्षकों के नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

दौड़ प्रतियोगिता में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित, अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित की जाएगी सरायकेला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत