गाजियाबाद में माता-पिता ने गेमिंग की आदतों पर जताई आपत्ति तो तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

KOREAN LOVE GAME: ऑनलाइन गेमिंग आदतों पर माता-पिता ने जताई आपत्ति तो तीन सगी बहनों ने जान दे दी। जी हां, यह घटना गाजियाबाद की है। माता-पिता उनकी आदतों से परेशान थे। आखिरकार उन्होंने डांट फटकार की तो तीनों बेटियों ने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट की नौवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली।


शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मृतक बहनों की पहचान पाखी (12 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और निशिका (16 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार तड़के करीब 2 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित भारत सिटी आवासीय सोसाइटी में हुई।


बताते हैं कि तीनों बहनें आपस में बेहद करीबी थीं और नहाने, खाना खाने, स्कूल जाने और सोने तक हर काम एक साथ करती थीं। कोविड-19 महामारी के दौरान वे ऑनलाइन गेमिंग की आदत लग गई थीं और एक टास्क-आधारित “कोरियन लव गेम” खेल रही थीं।


बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नियमित रूप से स्कूल जाना भी बंद कर दिया था, जिससे उनके माता-पिता काफी चिंतित थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई बार उनकी गेमिंग लत पर आपत्ति जताई थी और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था।

मंगलवार रात इसी मुद्दे को लेकर घर में जोरदार बहस हुई। उसके बाद तीनों बहनों ने कथित तौर पर यह कदम उठा लिया। तड़के तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट परिसर के भीतर तीनों के शव बरामद किए। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड : गिरिडीह में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

गिरिडीह में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुख्य बिंदु: गिरिडीह में 60 वर्षीय...

सीसीएल रामगढ़ में रिश्वत लेते स्टोर कीपर सीबीआई के हत्थे चढ़ा

असम में रेलवे इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में भी कार्रवाई मुख्य बिंदु: सीसीएल रामगढ़ में चीफ स्टोर कीपर रिश्वत लेते गिरफ्तार दस हजार...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत