नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी जेबा खान ने कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी जेबा खान ने नामांकन से पूर्व रोड नंबर-17 स्थित अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मानगो का यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि यहाँ की जनता के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। ज़ेबा खान ने कहा कि मानगो जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में आज भी सड़क, पानी, सफ़ाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जबकि वर्षों से सत्ता में बैठे लोग केवल वादे करते रहे।

कहा कि मानगो में आज डर का माहौल बना दिया गया है। लोग बदलाव चाहते हैं, लेकिन खुलकर सामने आने से डरते हैं। उनके साथ वार्ड नम्बर 30 और वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ रहे.

“मानगो को डर नहीं, हक़ चाहिए। चुप्पी नहीं, आवाज़ चाहिए,” कहते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि वे भय से बाहर निकलकर इंसाफ और सच्चाई के साथ खड़े हों।

मानगो की बेटी, मानगो की लड़ाई

ज़ेबा ख़ान ने कहा कि वे मानगो की बेटी हैं और यहीं की समस्याओं के बीच पली-बढ़ी हैं, इसलिए ज़मीनी हक़ीक़त को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो नगर निगम में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन स्थापित किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोज़गार, साफ़-सुथरा मानगो और बिना भेदभाव के विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “यह चुनाव ज़ेबा ख़ान का नहीं, मानगो के भविष्य का चुनाव है।”

सोमवार को 11 बजे जवाहरनगर कार्यालय से निकलेगी नामाकन रैली

सोमवार सुबह 11 बजे ज़ेबा ख़ान के जवाहरनगर कार्यालय से नामाकन रैली निकलेगी. इसमें उनके साथ घटक दलों के नेता और सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता शामिल होंगे. ज़ेबा ख़ान कार्यालय से ओल्ड पुरुलिया रोड होते हुए वापस जवाहरनगर होते हुए मानगो से डीसी ऑफिस पहुचंगे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत