विधायक सरयू राय ने कहा- ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ का घोटाला, सरकार से मांगेंगे जवाब

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ऊर्जा विभाग से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने लाने का दावा किया है. विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. सरयू राय के अनुसार ऊर्जा विभाग का लगभग 160 करोड़ रुपये कैनरा बैंक और एक अन्य बैंक में जमा कराया गया था, लेकिन जब ऊर्जा विभाग के अधिकारी संबंधित बैंक में राशि की पुष्टि करने पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभाग के नाम से कोई भी राशि जमा नहीं है.

विधायक ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए कहा कि यदि विभाग की इतनी बड़ी राशि बैंक खातों में दर्ज नहीं है तो यह बड़ा घोटाला हो सकता है.

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह आगामी विधानसभा सत्र में सवाल उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे. सरयू राय ने कहा कि जनता के पैसे के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सच्चाई सामने आनी चाहिए. फिलहाल ऊर्जा विभाग या संबंधित बैंकों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- ‘स्वयं को तैयार कर रहा भारत’

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत