जमशेदपुर के होटल केनेलाइट में ज्योतिष शिक्षण संस्थान के बैनर तले 32वाँ दो दिवसीय एशियाई ज्योतिष सम्मेलन 30 जनवरी से

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित ज्योतिष शिक्षण संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ ज्योतिष, हस्तरेखा और वास्तु के विषय में छात्रों को जो भी पढ़ाया जाता है वह सब विज्ञान पर आधारित सूत्रों को अनुसरण करते हुए पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है जो भारतवर्ष में किसी भी संस्था या विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ाया जाता है। यह अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है। विशेषतः वास्तुशास्त्र का पाठ्यक्रम ज्योतिष और विज्ञान आधारित होने के कारण पूरे भारतवर्ष में इसे एक अलग दर्जा प्राप्त है।

झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर, जमशेदपुर की ओर से 30 जनवरी से एक फरवरी तक साकची स्थित होटल केनेलाइट में 32वाँ एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया है

इस सम्मेलन में भारत के भिन्न-भिन्न प्रदेशों से विद्वान ज्योतिषियों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ज्योतिषियों की उपस्थिति के कारण सम्मेलन का शोभा वर्धन होगा

यह सम्मेलन में संस्था की पाठ्यक्रम विषय के अन्तर्गत ज्योतिषियों को अपने पेशा में सफलता प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक ज्योतिष की एक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।

ज्ञात हो कि इसके पहले भी ग्रह नक्षत्र संचारिका और हस्तरेखा संजीवनी नाम की पुस्तक इसी संस्था से प्रकाशित किया गया है। यह तीनों पुस्तक वर्तमान काल के वैज्ञानिक चिन्तन समग्र ज्योतिषियों के लिये काफी लाभदायक रहेगा।

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम दिवसीय उदघाटन समारोह का मुख्य अतिथि बिहार राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन के कर कमलों से किया जायेगा।

द्वितीय दिवसीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधान सभा पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि का आसन अलंकृत करेंगे।

तृतीय दिवसीय समापन समारोह का मुख्य अतिथि बिहार राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन के कर कमलों से किया जायेगा।

इस संवाददाता सम्मेलन में प्रो एस के शास्री, नरेन्द्र कुमार, डॉ तपन राय , राजेश भारती और नारद मनी न्यूपाणी नेपाल मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ का भव्य आयोजन, 106 आरएएफ वाहिनी बनी सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक इकाई

नई दिल्ली : शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का...

सीतारामडेरा फायरिंग केस में घायल युवक की मौत

सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक सन्नी की टीएमएच में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत