रामगढ़ के साइबर अपराधी ने महाराष्ट्र की कंपनी से ठगे 80 लाख रुपये, गिरफ्तार

रामगढ़। महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने रामगढ़ में छापेमारी कर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ठग रामगढ़ के पंजाबी मोहल्ला निवासी आशीष कुमार सिंह है। अपराधी से पूछताछ के दौरान पता चला कि आशीष कुमार सिंह और उसकी टीम में शामिल लोगों ने मिलकर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में संचालित होने वाले आयरिश बीपीओ सॉल्यूशन कंपनी से लगभग 80 लाख रुपए की ठगी की है। उन लोगों ने ठगी की गई रकम को तत्काल देश के विभिन्न इलाके में भेज दिया, ताकि भेजी गई रकम को बरामद नहीं किया जा सके। रामगढ़ पहुंची महाराष्ट्र राज्य की ठाणे शहर की पुलिस ने बताया कि आयरिश बीपीओ सॉल्यूशन कंपनी को झांसा देकर दो किस्तों में 79 लाख 42 हजार रुपए की ठगी की गई थी।

बैंक आॅफ इंडिया में लालू जोशी के नाम पर खुले अकाउंट में 29 लाख 60 हजार 501 रुपए भेजे गए थे। इसके बाद रामगढ़ जिले के आशीष कुमार सिंह के नाम पर फाइनेंस बैंक आॅफ जनता बैंक के खाते में 49 लाख 81 हजार 506 रुपए भेजे गए।

गिरफ्तार होने के बाद आशीष कुमार सिंह ने पुलिस के समक्ष सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि साइबर ठगी के बाद उसके खाते में 49 लाख 81 हजार 506 रुपए आए थे। उसने तत्काल उस रकम को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्य में खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। वर्तमान समय में उसके बैंक खाते में 15 लाख रुपए मौजूद हैं। जिसे पुलिस के निर्देश के बाद ब्लॉक कर दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों के...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पटमदा की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान व सुविधाओं की मांग उठाई, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीडीपीओ के...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत