जमशेदपुर में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह जागरूकता रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर से निकाली गई, जिसे जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, परिवहन विभाग के कर्मियों, पुलिस जवानों, और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

रैली उपायुक्त कार्यालय से निकलकर बिष्टुपुर, साकची, सहित शहर के प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने “हेलमेट जरूर पहनें”, “सीट बेल्ट लगाएं”, “तेज गति से वाहन न चलाएं”, “नशे में ड्राइविंग से बचें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि लोग नियमों का पालन करें, तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद पुनः उपायुक्त कार्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बारामूला : असली मालिक की मंजूरी बिना जमीन बेचने की कोशिश, क्राइम ब्रांच की रडार पर पांच आरोपी

श्रीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बारामूला जिले में प्रवासी भूमि की कथित...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत