डीबीएमएस महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं दिलाई गई शपथ

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीबीएमएस. महाविद्यालय में NSS इकाई–1 के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। दिनांक 23 जनवरी को सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ एनएसएस इकाई 1,कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी द्वारा दिलाई गई, जिसमें सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया।

दिनांक 24 जनवरी को महाविद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें एक जागरूक नागरिक के रूप में मतदान के महत्व एवं मूल्य पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर प्राचार्या महोदया डॉ जूही समर्पिता ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग होना चाहिए। वहीं उप-प्राचार्या महोदया डॉ मोनिका उप्पल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम...

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत