जमशेदपुर : अयोध्या जी में हुए श्रीराम मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगाँठ पर आयोजक श्री श्याम रोडलाइन ट्रांसपोर्ट के संचालक सिंटू सिंह व अधिवक्ता रवि सिंह द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक स्थान डिमना स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य भक्तिमय भजन व रामभक्तों के बीच भोग का वितरण किया।
कार्यक्रम में समजासेवी व पुलिस एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री श्री चन्द्रगुप्त सिंह, अभिनाश सिंह राजा, समाजसेवी नीरज सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएन के अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह,श्रीमति चंचल शर्मा, अधिवक्ता रवि प्रकाश ,विधयाक प्रतिनिधि व छात्र नेता पवन व पिंटू सिंह, छोटन मिश्रा, राजीव कुमार,जी रोशन कुमार, सुखदेव सिंह आदित्य वर्मा सन्नी सिंह कुणाल कुमार सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम जी की तस्वीर के समक्ष द्वीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद म्मानित अतिथिगणो का सम्मान व स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिंदू ह्रदय सम्राट योगी आदित्यनाथ के सामूहिक प्रयास से यह आस्था का केंद्र हमारा श्री राम मंदिर हमें बनकर मिल पाया। इसलिए सभी हिंदू गौरवान्वित हैं और इस मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ पर श्री श्याम रोडलाइन के द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य करने से आज मन प्रसन्न हो गया। इस प्रकार का कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि सनातन धर्म के समस्त युवा हिन्दू धर्म के प्रति और सजग व धर्म के प्रति जागरूक हो सके।
शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार सोनू दुलरुवा व टीम के द्वारा दी गयी भक्तिमय प्रस्तुति पर सभी श्रद्धांलू झूम उठे
कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से ही भोग वितरण के साथ साथ इस क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक सोनू दुलरुवा अपनी टीम गायक देवेंद्र पाण्डेय,गायिका ज्योति रानी की सामूहिक प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल में सभी रामभक्त झूमने पर मजबूर हो गए। सोनू दुलरुवा ने श्री राम जी का प्रसिद्ध भजन श्रीराम भइले पागल सीता के खोज में , राम आएंगे, मेरे केशरी के लाल जैसे भजनों को गाकर जीवंत कर दिया।
यें प्रस्तुतियाँ
इस अवसर पर मिथलेश शर्मा, जयंतो मण्डल, श्रीकांत नायक, विनोद सिंह पप्पू,मुन्ना सिंह, राहुल चौधरी, संदीप चौधरी,बालाजी साहू,हिमांशु, मुन्ना शर्मा, सुशील शर्मा, राम नरेश शर्मा, घनश्याम शर्मा सभी का सहयोग मिला साथ ही बड़ी संख्या में रामभक्त महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।

