शिखा चौधरी ने कहा-असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित किए बिना उनके अधिकारों की रक्षा संभव नहीं

जमशेदपुर : असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों, खासकर घरों, अस्पतालों, कंपनियों और व्यवसायिक संस्थानों में हाउसकीपिंग का काम करने वाले मजदूरों को उचित सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने को लेकर इंटक की महिला इकाई सक्रिय भूमिका निभा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जुस्को यूनियन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यशाला की अध्यक्षता इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे ने की, जबकि संचालन इंटक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी ने किया. इस दौरान असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं, उनके कानूनी अधिकारों और सामाजिक सम्मान पर विस्तार से चर्चा की गई.

कार्यशाला में विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं और संविदा पर कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. वक्ताओं ने कहा कि हाउसकीपिंग जैसे कार्यों में लगे मजदूर व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें आज भी स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है.

इंटक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित किए बिना उनके अधिकारों की रक्षा संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हाउसकीपिंग समेत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक अलग यूनियन बनाने की दिशा में पहल की जाएगी, जिस पर कार्यशाला में सर्वसम्मति बनी है.

प्रदेश अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे ने कहा कि इंटक मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर नीति-निर्माण तक लड़ेगी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका वाजिब हक दिलाना संगठन की प्राथमिकता है.

कार्यशाला में मौजूद मजदूर प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और उम्मीद जताई कि इस पहल से उन्हें सम्मानजनक कार्य वातावरण और अधिकार मिल सकेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गौतम अदाणी, बिग बी और किंग खान… सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचीं दिग्गज हस्तियां

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से...

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत