जमशेदपुर में महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सोमवार को झारखंड क्षत्रिय संघ एवं झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एवं संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं नमन के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि और आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया।

झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य महाराणा प्रताप चौक को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां महाराणा प्रताप के जीवन, उनके संघर्ष और आदर्शों से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि इस स्थल को सुव्यवस्थित कर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान दी जाए, तो यह शहर के लिए एक प्रेरणादायक पर्यटन केंद्र बन सकता है।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, युवाओं की भूमिका और इतिहास से सीख लेने पर भी जोर दिया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस...

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत