राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मानव घोष ने तीसरा स्थान हासिल किया

17 और 18 जनवरी को आर्यभट्ट ऑडिटोरियम रांची में आयोजित हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता

कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन किया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसूडीह (जमशेदपुर) के युवा प्रतिभागी मानव घोष ने झारखण्ड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित “युवा ज्ञान समागम 2025–26” के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपने ज्ञान, तर्कशक्ति, विचारों की स्पष्टता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान मानव घोष ने मुख्य वक्ता (Lead Speaker) की भूमिका निभाते हुए विषय पर तथ्य-आधारित तर्क, तार्किक स्पष्टता एवं सशक्त प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया।

उनकी नेतृत्व क्षमता एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखण्ड के 25 विश्वविद्यालयों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर झारखण्ड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव द्वारा प्रतिभागी को ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस सफलता पर जिले के शिक्षाविदों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिभागी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंदते हुए पलट गया मालवाहक वाहन, राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर घायल, टीएमएच रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के चौठिया गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर...

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत